मुख्य सामग्री पर जाएँ
Y.U.V.A.N.I.T.I

स्वप्न फाउंडेशन की एक पहल

युवाओं द्वारा। युवाओं के साथ। युवाओं के लिए।

युवानीति लखनऊ के युवाओं को उन मंत्रियों और अधिकारियों के सामने बैठाती है जो नीति बनाते हैं — और वहाँ हुई बात को ऐसी शक्ल देती है जिस पर वे अमल कर सकें।

अब तक का सफ़र

युवा शामिल हुए
500+
संस्थान
30+
युवा संवाद संस्करण
2
से कार्यरत
2019

ये आँकड़े 2021 और 2024 में आयोजित युवा संवाद के संस्करणों के हैं।

सोच को कर्म में बदलना

युवानीति एक युवा-नेतृत्व वाला मंच है, जो युवा नागरिकों, नीति-निर्माताओं और बदलाव लाने वालों को आपस में जोड़ता है।

हम सार्थक संवाद, नागरिक भागीदारी और नेतृत्व की पहल को संभव बनाते हैं, ताकि भारत के युवा देश के विकास की दिशा तय करने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

हमारा उद्देश्य भारत की युवा शक्ति को प्रगति, नीति और उद्देश्य की ताक़त में बदलना।

हमारे बारे में और पढ़ें

स्वप्न फाउंडेशन की एक पहल, जो 2019 से उत्तर प्रदेश में कार्यरत है।

हम क्या करते हैं

नीति संवाद

युवा संवाद छात्रों को कार्यरत मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के आमने-सामने लाता है — एक सुव्यवस्थित, रिकॉर्ड पर होने वाली बातचीत, महज़ एक तस्वीर का मौक़ा नहीं।

युवाओं का सम्मान

हमारा सम्मान कार्यक्रम उन युवाओं को पहचान देता है जो पहले से ठोस सामाजिक बदलाव ला रहे हैं — ताकि उनका काम दिखे और दूसरे उसका अनुसरण करें।

नेतृत्व और अनुभव

इंटर्नशिप, मार्गदर्शन और सामुदायिक परियोजनाएँ, जो युवाओं को यह व्यावहारिक अनुभव देती हैं कि शासन वास्तव में कैसे चलता है।

हमारे संवादों की झलक

जोशीली युवा बहसों से लेकर गंभीर नीतिगत चर्चाओं तक — युवानीति के संवाद सबसे तेज़ दिमाग़ों और सबसे साहसी विचारों को एक साथ लाते हैं।

कार्यक्रम देखें

विज़न 2047

विकसित भारत की ओर

भारत की आज़ादी का सौवाँ वर्ष सिर्फ़ एक पड़ाव नहीं होगा — वह इस बात का आईना होगा कि हमारी पीढ़ी ने क्या बनाया।

युवानीति के ज़रिए युवा एक साथ आकर विचार गढ़ते हैं, नीति को दिशा देते हैं और एक समृद्ध, समावेशी और आत्मनिर्भर भारत के लिए नवाचार को आगे बढ़ाते हैं।

हमारे युवा जिनसे सवाल कर चुके हैं

दो संस्करणों में लखनऊ के विद्यार्थियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के कार्यरत और पूर्व मंत्रियों, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सार्वजनिक हस्तियों से सीधे सवाल किए हैं।

  • श्री स्वतंत्र देव सिंह

    जल शक्ति मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • श्री जय वीर सिंह

    पर्यटन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • डॉ. महेंद्र सिंह

    पूर्व जल, ऊर्जा एवं संसाधन मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • श्री सतीश कुमार द्विवेदी

    पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • श्री दानिश आज़ाद अंसारी

    अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार

  • श्रीमती अपर्णा बिष्ट यादव

    उपाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा

यह एक चयन है। पूरी सूची युवा संवाद पृष्ठ पर है।

सभी वक्ता देखें

मीडिया में

हमारे काम को क्षेत्रीय और राष्ट्रीय मीडिया ने कवर किया है।

सारी कवरेज देखें

युवानीति को अपने कैंपस में बुलाएँ

हम विश्वविद्यालयों, कॉलेजों, कंपनियों और सार्वजनिक संस्थानों के साथ मिलकर संवाद और युवा कार्यक्रम आयोजित करते हैं।